जयपुर के ‘बापू बाजार’ की तर्ज पर विकसित होंगे फरीदाबाद के मार्केट, मिलेंगी यह सुविधाएं

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले के कई बाजारों में सुविधाओं का अभाव है. पार्किंग, शौचालय सहित कई मूलभूत सुविधाएं भी इन बाजारों में उपलब्ध नहीं हो पाई हैं. ऐसे में अब नगर निगम इन्हें व्यवस्थित करने का काम करेगा. इसके अलावा, हर विधानसभा क्षेत्र में मॉडर्न बाजार (Modern Market) भी बनाए जाएंगे. इस विषय में नगर निगम की टीम जल्द ही काम शुरू करने वाली है. नगर निगम की टीमों द्वारा बाजारों को एक नया लुक देने की तैयारी की जा रही है.

Ambala Monday Market

बापू बाजार की तर्ज पर बनेंगे मार्केट

इसके लिए बाजारों को चिन्हित किया जा रहा है. फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने इस विषय में पार्षदों के साथ बैठक की. फरीदाबाद के चिन्हित जगहों को बल्लभगढ़ के बाजारों को जयपुर के बापू बाजार की तर्ज पर बनाया जाएगा. जयपुर के बापू बाजार के खुलने और बंद होने का समय निर्धारित किया गया है. इसी तर्ज पर यहां भी बाजारों को सुबह 11:00 से रात 10:00 बजे तक खोला जाएगा.

यहां बाजारों को हाईटेक सुविधा दी जाएगी. बाजारों में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड अरेंज किया जाएगा. इसके अलावा, शौचालय, साफ- सफाई व पार्किंग आदि की अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी.

बाजार में नहीं सुविधाएं

वर्तमान में शहर के सबसे पुराने बाजार NIT- 1 में लगभग 3,000 दुकानें हैं, जहां हर रोज 10,000 से भी ज्यादा ग्राहक खरीदारी के लिए आते हैं. यहां भी सुविधाओं का अभाव है. दुकानदारों द्वारा लाखों रुपए का टैक्स देने के बावजूद भी यहां न तो टॉयलेट की व्यवस्था है और न ही पार्किंग की व्यवस्था है. इस विषय में कई बार नगर निगम को पत्र भी लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हो पाया है.

ऐसा ही हाल ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के बाजारों का है. यहां लगभग 3000 से ज्यादा दुकानें हैं, जहां हर रोज लगभग 5,000 लोग खरीदारी के लिए आते हैं. यहां भी मूलभूत सुविधाओं का काफी अभाव है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts