NEET UG 2025 के रिजल्ट में छाया हरियाणा का अर्श गांधी, ऑल इंडिया में हासिल की 11वीं रैंक

करनाल | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 4 मई को आयोजित हुई देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2025) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. कैंडिडेट अपने स्कोर कार्ड को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और नीट यूजी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड व कैप्चा डालना होगा. परीक्षा में कैंडिडेट को मिले परसेंटाइल अंक और ऑल इंडिया रैंक भी जारी की गई है. इसके अलावा उनकी कैटेगरी रैंक भी उन्हें दी गई है.

Neet mEDICAL

करनाल के गांधी की 11वीं रैंक

आज जारी हुए NEET UG 2025 के रिजल्ट में हरियाणा के करनाल के रहने वाले अर्श गांधी ने ऑल इंडिया में 11वीं रैंक हासिल की है. उन्हें 720 में से 674 नंबर मिले हैं. उन्होंने करनाल के प्राइवेट कोचिंग सेंटर से ही कोचिंग ली थी. हरियाणा में टॉप करने वाले अर्श गांधी ने बताया कि मैं अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अनुशासित रहा. पुरानी टेस्ट सीरीज का अच्छे तरीके से अध्ययन करते हुए एग्जाम का पैटर्न समझने में सफलता मिली. इन्हें हल करने से टाइमिंग में सुधार देखने को मिला. जो भी डाउट्स थे, उन्हें टीचर्स की मदद से सॉल्व आउट करा लिया.

अर्श गांधी ने बताया कि मैंने बोर्ड परीक्षा के साथ ही NEET की तैयारी शुरू कर दी थी. बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए मैंने अलग से कोई कोचिंग नहीं ली. नीट परीक्षा की तैयारी करा रहे टीचर्स से ही बोर्ड संबंधी प्रश्नों का हल पूछ लेता था. पिछले दो सालों से NEET की तैयारी कर रहा था. इसी के साथ बोर्ड परीक्षा दी, जिसमें उसने 95% नंबर आए.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में जाकर “NEET UG 2025 Result” के लिंक पर क्लिक करें.

एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें.

लॉगिन डिटेल्स दर्ज करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा.

इसे चेक करके डाउनलोड करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.