हरियाणा के इन 15 जिलों में गरज- चमक और आंधी का अलर्ट जारी, तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम

हिसार, Haryana Mausam News | मौसम विभाग द्वारा आज 17 जून को हरियाणा के 15 जिलों में गरज- चमक के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

Barish Mausam Rain Weather

विभाग के अनुसार, आज चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में बिजली चमकने, अचानक तेज हवाएं चलने और आंधी आने की आशंका है.

5 जिलों में जोरदार बारिश

सोमवार को प्रदेश के पांच जिलों भिवानी, हिसार, पानीपत, सोनीपत और हिसार में जमकर बरसात हुई. इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली. हालांकि, बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखी गई. बरसात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद, सिरसा जिला 38.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा.

यह भी पढ़े -  निहंग- उत्तराखंड विवाद खत्म, CM नायब सिंह सैनी की पहल से निकला समाधान

राजधानी में भी बदला मौसम

चंडीगढ़ में भी मौसम ने करवट ली है. रविवार सुबह और सोमवार देर रात हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, उमस के कारण लोगों को अब भी परेशानी हो रही है. बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में 3 डिग्री की गिरावट देखी गई. आज मंगलवार सुबह से ही बादलों ने आसमान को ढक रखा है. मौसम विभाग ने आज भी यहां बारिश होने के आसार जताए हैं. साथ ही, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी बताई गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts