पलवल जिले के दर्जनों गांवों को जल्द मिलेगी बिजली कटौती से राहत, ग्रिड स्टेशन अपडेट में तेजी

पलवल | हरियाणा के पलवल जिले के कई गांवों को जल्द ही बिजली कटौती से निजात मिलने वाली है. इसके तहत, पृथला 400 केवी पावर ग्रिड स्टेशन को 220 केवी के हरफली स्टेशन से जोड़ा जाएगा. हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम द्वारा इस योजना पर तेज़ी से कार्य किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बिजली लाइन बिछाने का काम लगभग आधा पूरा हो चुका है.

Bijli Power Station

84 करोड़ की लागत से होगा काम

इस कार्य पर लगभग 84 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है. पृथला गांव के पास बना यह 400 केवी पावर ग्रिड स्टेशन लगभग 40,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है. यह स्टेशन आसपास के इलाकों को बिजली की आपूर्ति करता है, लेकिन गर्मियों में यहां बिजली की समस्या काफी बढ़ जाती है. लंबे समय तक बिजली कटौती की वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

पृथला के औद्योगिक क्षेत्र में यह समस्या और भी विकराल रूप ले लेती है. इसी कारण इस सब स्टेशन को हरफली स्टेशन से जोड़ने का काम हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम द्वारा कुछ महीने पहले शुरू कर दिया गया था. इसके पूरा हो जाने के बाद न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि उद्योगों को भी निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts