ग्रेटर फरीदाबाद की खूबसूरती में लगेंगे चार- चांद, 33 करोड़ से होगा सड़कों का नवनिर्माण

फरीदाबाद | ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां 33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों से शहर की खूबसूरती में चार- चांद लगने जा रहे हैं. रविवार को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने करोड़ों रुपए की इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया. वहीं, बुजुर्गो द्वारा नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई.

Sadak Road

लोगों का सफर होगा आसान

शिलान्यास समारोह पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद की सड़कों व गोल चक्करों के निर्माण कार्य को जल्द ही पूरा किया जाएगा और इसके लिए ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान अधिकारियों को निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं. इन सड़कों के निर्माण से लोगों का सफर आसान और सुरक्षित हो सकेगा.

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सड़कों के निर्माण पर 29 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च होगी और 4 करोड़ रुपए से गोल चक्करों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा. वहीं, बाकी बचे गोल चक्करों का भी जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा. उन्होंने हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने पर क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया.

जनता ने जताया भरोसा

उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई थी. उसी की बदौलत केंद्र और हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी ने सत्ता हासिल की है. राजेश नागर ने कहा कि सूबे की नायब सैनी सरकार समूचे प्रदेश के एक समान विकास को लेकर प्रतिबद्ध है. लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.