हरियाणा के इस शहर से खाटू श्याम और सालासर धाम जाना होगा आसान, जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले (Hisar District) से अब खाटू श्याम जी और बालाजी के धाम जाना आसान हो जाएगा क्योंकि हिसार जिले से इन धार्मिक स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत होने वाली है. इससे धार्मिक पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही, साथ ही श्रद्धालुओं को भी यात्रा में सुविधा मिल पाएगी.

helicopter 1

एक घंटे में होगी यात्रा पूरी

सड़क के रास्ते यह यात्रा पूरी करने में जहां वर्तमान में चार से पांच घंटे का समय लग जाता है, ऐसे में यदि हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत हो जाती है तो यह दूरी केवल एक घंटे में पूरी की जा सकेगी. इससे श्रद्धालुओं के समय की काफी बचत हो पाएगी. जो श्रद्धालु बुजुर्ग हैं या किसी बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें भी इससे काफी सहायता मिलेगी.

राजस्थान सरकार द्वारा इस मामले में सहमति पहले ही मिल चुकी है. हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि हिसारवासियों को जल्द ही सालासर धाम तक हवाई सेवा की सौगात मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  Safai Karamchari Jobs: आदमपुर में निकली सरकारी भर्ती, 27 जुलाई से पहले करें आवेदन

जल्द मिल सकती है अंतिम मंजूरी

प्रदेश सरकार हिसार से सालासर धाम राजस्थान तक हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत करने की योजना को अंतिम तैयारी देने में लगी हुई है. जल्द ही सालासर धाम के लिए भी हवाई सेवाओं की शुरुआत कर दी जाएगी. इसके लिए सरकार द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है, केवल आधिकारिक करार दिया जाना बाकी है. सबसे पहले हिसार से इसकी शुरुआत होगी. उसके बाद, गुरुग्राम से भी इसी प्रकार की हवाई सेवा शुरू की जा सकती है. अगले महीने इस सेवा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए राजस्थान सरकार के साथ संयुक्त बैठक का आयोजन भी होगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts