हरियाणा में महिलाओं और स्कूली बच्चों की सुरक्षा होगी मजबूत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़ | हरियाणा में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने एक नई पहल की है. यहां सार्वजनिक परिवहन वाहनों में वाहन स्थान ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) लगाने का फैसला लिया गया है और इस प्रणाली को एमरजेंसी सेवा Dial 112 के साथ जोड़ा जाएगा. परिवहन विभाग के साथ हुई बैठक में सीएम नायब सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना को समयबद्ध ढंग से लागू करते हुए टाइमलाइन तय की जाए.

CM Nayab Singh Saini

सड़क हादसों पर रोक लगाने की योजना

सीएम नायब सैनी ने बताया कि VLTD प्रणाली केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा निर्भया फ्रेमवर्क के अंतर्गत विकसित की गई है. इसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है, जो वास्तविक समय, स्थान डेटा और आपातकालीन चेतावनी सुविधाएं प्रदान करती है.

सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए CM ने कहा कि इनके पीछे की वजहों का वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाए. प्रत्येक हादसे के पीछे सड़क की स्थिति, तेज रफ्तार, बेसहारा पशु अथवा अन्य संभावित कारणों की गहराई से जांच की जानी चाहिए, ताकि उन खामियों को दूर कर आने वाले समय में सड़क हादसों को रोकने में मदद मिल सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पार्ट टाइम कर्मचारियों के परिवार को मिलेंगे 3 लाख रुपये

स्कूलों के लिए आदेश

वाहनों की फिटनेस की निगरानी के निर्देश देते हुए परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सभी स्कूल बसों की नियमित जांच हो. उनकी तकनीकी स्थिति पर पूरा ध्यान दिया जाए. इसके लिए स्कूल संचालकों की एक बैठक जल्द आयोजित कर उन्हें स्पष्ट दिशा- निर्देश दिए जाएं. निर्धारित समयावधि के बाद निर्देशों का अनुपालन न करने पर बसों का चालान और जब्त किया जाएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.