दिल्ली को मिलेगी 2 नए डबल डेकर फ्लाईओवर की सौगात, ऊपर मेट्रो तो नीचे दौड़ेगी गाडियां

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर काम हो रहा है. इसी कड़ी में मेट्रो कॉरिडोर पर 2 नए फ्लाईओवर बनाएं जा रहे हैं. ये दोनों फ्लाईओवर डबल- डेकर वायाडक्ट्स का हिस्सा है. दिल्ली की BJP सरकार में लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने हाल ही में इन दोनों प्रोजेक्ट्स की जानकारी मांगी है. इन्हें इस साल ही पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

Double Decker Flyover

यहां पर बन रहा पहला फ्लाईओवर

पहले फ्लाईओवर का निर्माण भजनपुरा से यमुना विहार के बीच हो रहा है, जो मौजपुर-मजलिस पार्क मेट्रो कॉरिडोर का हिस्सा है. यह दिल्ली का पहला डबल-डेकर वायाडक्ट होगा, जिसमें ऊपर मेट्रो और नीचे गाडियां संचालित होगी. फोरलेन के इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अभी सड़क मार्ग से जुड़ने वाले रैंप का निर्माण कार्य बाकी हैं. यहां पेड़ों की कटाई की अनुमति मिलने का इंतजार हो रहा है. अगले महीने के आखिर तक इस काम के पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

यहां बन रहा दूसरा फ्लाईओवर

करीब 2.2 किलोमीटर लंबा दूसरा फ्लाईओवर आजादपुर से त्रिपोलिया गेट तक बनाया जा रहा है. यह भी डबल-डेकर वायाडक्ट का हिस्सा है, जो आजादपुर से रानी झांसी रोड इंटरसेक्शन तक बनेगा. इससे सेंट्रल और उत्तर दिल्ली के बीच ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी. इस फ्लाईओवर के निर्माण से डेरावाल नगर, विजय नगर, राणा प्रताप बाग आदि इलाकों की आबादी को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. इस प्रोजेक्ट को इस साल के आखिर तक पूरा करने की समय- सीमा निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

पीडब्ल्यूडी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों प्रोजेक्ट्स भीड़- भाड़ वाले इलाकों में बन रहे हैं, इसलिए यहां काम करना इतना आसान नहीं है. जमीन से जुड़ी कई समस्याएं हैं, जिनका समाधान किया जा रहा है. मंत्री प्रवेश वर्मा जल्द ही इन दोनों जगहों का निरीक्षण करेंगे. उन्होंने इन समस्याओं और उनके समाधानों की रिपोर्ट भी मांगी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.