हरियाणा में HKRN कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा, 5 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

चंडीगढ़ | सूबे की नायब सैनी सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. इन कर्मचारियों को सैलरी में 5% बढ़ोतरी की खुशखबरी मिली है. मानव संसाधन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. ये आदेश इसी साल लागू होंगे. राज्य में इस वक्त HKRN के तहत कार्यरत कर्मचारियों की संख्या का आंकड़ा करीब 1.18 लाख है.

Rupees Money Paisa

पिछले साल भी हुई थी बढ़ोतरी

हरियाणा में डीसी रेट और अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को 13 अक्टूबर, 2021 को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत मर्ज किया गया था. पिछले साल भी सीएम नायब सैनी ने इन कर्मचारियों को सैलरी में बढ़ोतरी का तोहफा दिया था. उस समय इनकी सैलरी में 8% का इजाफा हुआ था.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन

सरकार का धन्यवाद

हरियाणा सरकार द्वारा सैलरी में बढ़ोतरी के फैसले पर HKRN के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए सरकार का धन्यवाद किया है. इन कर्मचारियों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समय- समय पर हमारी सैलरी में बढ़ोतरी का फैसला लेकर बहुत अच्छा काम कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.