हरियाणा के सभी जिलों में आज झमाझम बरसेंगे मेघा, आने वाले दिनों में इन जिलों पर मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव

चंडीगढ़, Weather Update | हरियाणा में इस बार मानसून ने तय समय से पहले दस्तक दे दी है, जिसका असर प्रदेशभर में साफ नजर आ रहा है. लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. रात करीब डेढ़ से साढ़े 3 बजे के बीच पंचकूला में झमाझम बारिश हुई, जिससे घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ गया.

BARISH

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी के आसपास न जाएं. चरखी दादरी में भी कल रात हल्की बारिश दर्ज की गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के पहले आने से इस बार अच्छी बारिश की संभावना बढ़ गई है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा के सभी 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 75 से 100% तक बारिश होने की संभावना है. 11 जिलों कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल में 50 से 75% और 4 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में 25 से 50% तक बारिश के आसार जताए गए हैं.

यह भी पढ़े -  राम रहीम हिंसा केस में बड़ा फैसला, हाई कोर्ट ने 4 आरोपियों को दी राहत; सरकार की अपील खारिज

आगे भी बारिश का रहेगा सिलसिला

कल 29 जून को पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25 से 50% तक और गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पंचकूला में 50 से 75% तक बारिश हो सकती है. अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में 75 से 100% तक बारिश होने के आसार हैं.

30 जून को भी प्रदेश के सिरसा, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश की संभावना बनी रहेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts