HSSC ने CET कराने की तैयारी की शुरू, अभ्यर्थियों के लिए रोल नंबर जारी करने की योजना

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी नौकरियों के लिए होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए हरियाणा सरकार और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) लगातार तैयारी कर रहा है. CET के लिए आयोग की तरफ से जोरों शोरों से तैयारी चल रही है. अब अभ्यर्थियों के लिए रोल नंबर जारी करने की प्लानिंग की जा रही है.

HSSC

जुलाई के तीसरे हफ्ते में हो सकता है CET

सूत्रों के अनुसार, सीईटी जुलाई के तीसरे हफ्ते में हो सकता है. महीने के आखिर तक रिजल्ट जारी हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, एचएसएससी 2 दिन शनिवार व रविवार को 4 सत्रों में परीक्षा का आयोजन कर सकता है. अगर छात्र ज्यादा हुए तो तीसरे दिन यानी सोमवार को भी परीक्षा हो सकती है. पिछली बार कुछ जिलों में सीईटी के लिए परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए थे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 28 सितंबर से इन जिलों में दिखेगा असर

हरियाणा रोडवेज को दी जाएगी लिस्ट

ऐसे में अगर सरकार इस बार भी कुछ जिलों को ड्रॉप करती है, तो परीक्षा 3 दिन में हो सकती है. परीक्षा को लेकर बसों की किस जिले में कितनी आवश्यकता होगी, इसके लिए हरियाणा रोडवेज को आयोग द्वारा जिलों के सेंटरों की लिस्ट दी जाएगी. उसी के अनुसार व्यवस्था की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुख्य सचिव किसी भी वक़्त डीसी व एसपी के साथ मीटिंग कर सकते हैं. ऐसे में जल्दी परीक्षा तिथि का ऐलान किया जाएगा और परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.