हरियाणा के जुलाना गांव के अमन शर्मा का सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन, गांव लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

जींद | हरियाणा के जुलाना क्षेत्र के लजवाना कलां गांव निवासी अमन शर्मा का सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है. उनकी इस उपलब्धि पर गांव और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. गांव पहुंचने पर अमन का परशुराम धर्मशाला में भव्य स्वागत किया गया.

Aman Sharma Jind

बचपन का सपना पूरा

इस दौरान ब्राह्मण सभा के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने सम्मान समारोह की अध्यक्षता की. इस मौके पर तिलक राम शर्मा ने बताया कि उनके बेटे का बचपन से ही सेना में जाकर देश सेवा करने का सपना था, जो आज पूरा हो गया है. बता दें कि अमन के पिता तिलक राम शर्मा सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता सुनीता देवी गृहिणी हैं.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

अन्य युवाओं को भी लेनी चाहिए प्रेरणा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान देवेंद्र शर्मा ने कहा कि अमन जैसे युवाओं से बाकी युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए. शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर सभी को अपने माता- पिता, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए. उन्होंने युवाओं से जीवन में लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया.

इस मौके पर रोहतास शर्मा, त्रिलोकी राम शास्त्री, संजीत कौशिक, सतपाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने अमन को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts