हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला; अब मेधावी छात्रों को मिलेगी IIT, NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में ऐसे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी. कई बार ऐसा होता है कि प्रतिभावान विद्यार्थी भी आर्थिक परेशानियों के चलते प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते, क्योंकि उन्हें सही मार्गदर्शन और कोचिंग नहीं मिल पाती है.

coaching center

इस विषय में प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों के मेधावी छात्रों को IIT, NDA और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

सरकारी स्कूलों में मिलेगी कोचिंग

इसे लेकर विभाग द्वारा एक पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा. इस शुरुआत में सरकारी स्कूलों के श्रेष्ठ शिक्षकों द्वारा स्कूल के समय के बाद ऐसे विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी. शुरुआती चरण में इस प्रोजेक्ट की सफलता मिलने पर इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा.

पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में महिपाल ढांडा द्वारा अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्देश दिए गए कि प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी अध्यापकों और शिक्षकों की नियमित बैठकों का आयोजन हो. इन बैठकों के दौरान अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रगति की जानकारी दी जानी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता में इजाफा होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मृतक शिक्षकों के परिवारों को बड़ी राहत, विभागीय ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू

खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण

उन्होंने सरकारी स्कूलों में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने और स्कूलों में खेल सामग्री ज्यादा- से- ज्यादा उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए. आगे उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्कूलों को उपलब्ध करवाई गई खेल सामग्री का उपयोग खेलकूद के अभ्यास में किया जाए. यदि कोई शिक्षक इस विषय में लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts