हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, रोकी गई ग्रुप- D के 361 कर्मचारियों की सैलरी; जानें वजह

चंडीगढ़ | हरियाणा राज्य में साल 2023 में लगे HSSC (हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) ग्रुप- डी के 361 कर्मचारियों का जून माह का वेतन रुक गया है. इन 361 कर्मचारियों ने एजुकेशनल दस्तावेज जमा नहीं करवाए या आधे अधूरे दस्तावेज जमा करवाए, जिस पर सरकार ने यह फैसला लिया है. यदि इन कर्मचारियों ने वास्तविक दस्तावेज जमा नहीं करवाए, तो इनकी सेवाएं ख़त्म हो सकती हैं. इसके लिए राज्य सरकार द्वारा लेटर भेज कर ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है.

Nayab Singh Saini

रोकी गई जून की सैलरी

राज्य सरकार ने सभी डिवीजन कमीशनर को लेटर लिखकर आर्डर जारी कर दिए हैं. राज्य के मानव संसाधन विभाग के निदेशक की तरफ से जारी पत्र में प्रदेश के सभी 6 डिवीजन करनाल, अंबाला, रोहतक, फरीदाबाद और हिसार शामिल हैं. पत्र में कहा गया है कि सभी डीडीओ को निर्देश जारी किए जाएं और ग्रुप- डी के तहत लगे सभी 361 कर्मियों की जून महीने की सैलेरी जारी न किए जाए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

जानें कारण

इन आदेशों के पीछे का कारण अधिकांश उम्मीदवारों के कागजात सत्यापित न होना है. आपको बता दें कि चयनित 361 उम्मीदवारों में से 271 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने ग्रुप- डी के तहत जॉब ज्वाइन कर ली, जबकि 90 उम्मीदवारों ने अभी तक नौकरी ज्वाइन नहीं की है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.