हरियाणा में फिर कटे साढ़े 6 लाख BPL राशन कार्ड, इस महीने से नहीं मिलेगा राशन; पढ़ें लिस्ट

झज्जर | हरियाणा में बीते तीन महीनों के भीतर 6.36 लाख से ज्यादा परिवारों को BPL (गरीबी रेखा से नीचे) की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है. इन परिवारों की सालाना आय 1,80,000 रुपए से अधिक हो गई है, जिसके चलते इनका नाम पात्र परिवारों की सूची से हटा दिया गया है. अब इन परिवारों को अगस्त महीने से सरकारी योजना के तहत मिलने वाला मुफ्त राशन नहीं दिया जाएगा. खाद्य आपूर्ति निदेशालय ने 30 जून तक का जो डाटा जारी किया है, उसके अनुसार अब प्रदेश के 46 लाख 14 हजार 604 परिवार ही बीपीएल श्रेणी में रह गए हैं.

Ration Depot

फरीदाबाद में सबसे ज्यादा राशन कार्ड हुए रद्द

जून में बीपीएल परिवारों की संख्या 48 लाख, मई में 49.22 लाख और अप्रैल में करीब 52.50 लाख थी. यानी केवल तीन महीनों में प्रदेश में 6 लाख 36 हजार 136 परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं. सबसे अधिक कार्ड फरीदाबाद में रद्द किए गए हैं, जहां 20,266 कार्ड हटाए गए. इसके बाद पानीपत में 15,502 और करनाल में 15,059 राशन कार्ड रद्द किए गए हैं.

देखें जिलेवार लिस्ट

जिला कार्ड कटे
अंबाला 14501
भिवानी 5298
चरखी दादरी 1568
फरीदाबाद 20266
फतेहाबाद 6172
गुरुग्राम 14301
हिसार 8656
झज्जर 7715
जींद 5593
कैथल 8783
करनाल 15059
कुरुक्षेत्र 10278
महेंद्रगढ़ 2768
नूंह 2604
पलवल 4384
पंचकूला 2785
पानीपत 15502
रेवाड़ी 4412
रोहतक 9210
सिरसा 7896
सोनीपत 12498
यमुनानगर 10964
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts