महेंद्रगढ़ जिले के लिए खुशखबरी, 13 करोड़ से चकाचक होगी 21 किमी लंबी यह सड़क

महेंद्रगढ़ | स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने महेंद्रगढ़ की जनता को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने बताया कि अटेली- महेंद्रगढ़ सड़क निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं. लंबे समय से इस सड़क मार्ग के निर्माण की मांग उठाई जा रही थी. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस मांग को पूरा कर दिया है.

Sadak Road 3

13 करोड़ होंगे खर्च

अटेली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि एक सपना था जो लंबे समय बाद पूरा हो रहा है. यह सड़क क्षेत्र के सामाजिक- आर्थिक विकास की मजबूत नींव रखेगी. उन्होंने बताया कि लगभग 21 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 13 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी. टेंडर जारी होने के बाद अगले 6 महीने में इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा.

आरती राव ने बताया कि यह सड़क महेंद्रगढ़ और अटेली कस्बों को आपस में जोड़ेगी. साथ ही, भालखी, दौंगड़ा अहीर, भांडोर, देवास, देवनगर, जासावास, कलवाड़ी, सिलारपुर, मोहनपुर जैसे दर्जनों गांवों के लोगों के सफर को आसान और सुरक्षित बनाने का काम करेगी. इस सड़क मार्ग के निर्माण से स्कूली छात्रों का आवागमन आसान बनेगा.

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग की हालत बेहतर होने पर किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी. आरती राव ने इस योजना के लिए सीएम नायब सैनी का आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.