बस स्टैंड को तरस रहा फरुखनगर, 18 साल बाद भी कागज़ों में सिमटी योजना

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम के फरुखनगर में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा 14 मई 2006 को बस स्टैंड बनाए जाने की घोषणा की गई थी. यह प्रोजेक्ट आज तक धरातल पर उतर नहीं पाया है. स्थानीय लोग कई वर्षों से इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन लगातार अनदेखी के कारण अब वे पूरी तरह निराश हो चुके हैं.

fotojet 7

2006 में हुई थी घोषणा

19 मार्च 2025 को भूमि अर्जन अधिकारी पटौदी द्वारा इस बस स्टैंड के लिए 24 कैनाल 16 मरला भूमि का अधिग्रहण किया गया था. इसके बाद, 23 अक्टूबर 2017 को यह जमीन परिवहन विभाग के नाम ट्रांसफर कर दी गई थी. कुछ समय बाद 31 जनवरी 2025 को इस जमीन की निशानदेही कर चारदीवारी का एस्टीमेट बनाकर पीडब्ल्यूडी विभाग को भेजा गया. इस बीच लाइन बिछाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया था.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

अब तक नहीं हुआ काम शुरू

फरुखनगर बस स्टैंड की चारदीवारी का प्रस्ताव पिछले वर्ष ही पास हो चुका है, लेकिन अब तक इस पर कार्य शुरू नहीं हो सका है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे नेताओं और प्रशासन से कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. इस इलाके के लगभग 50 गांवों के लोग प्रतिदिन फरुखनगर होते हुए गुरुग्राम आते- जाते हैं. बस स्टैंड न होने की वजह से उन्हें रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है. सड़क पर खड़े होकर बस पकड़ने की वजह से यहां अकसर हादसे भी होते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts