बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. 14 जुलाई से शुरू हो रहे सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में 3 नए IPO दस्तक देने जा रहे हैं. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं, जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार उसके बारे में अच्छे से जानकारी अवश्य हासिल कर लें.
निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर
अगर पहले से ही ओपन हुए आईपीओ के बारे में बातचीत की जाए, तो एक पब्लिक इश्यू ऐसा है, जिसमें नए सप्ताह में भी पैसे लगाने का आपको मौका मिलने वाला है. यह मेंन बोर्ड सेगमेंट का है और शेयर बीएसई एनएससी पर भी लिस्टेड होंगे. जहां तक नई कंपनियों की बात की जाए, तो इसमें Anthem Bioscience IPO, Smartworks Coworking Spaces IPO आदि शामिल है. आज हम आपको इन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
14 जुलाई से ओपन होंगे इन कंपनियों के IPO
Anthem Bioscience IPO के बारे में बातचीत की जाए तो इस कंपनी का आईपीओ 14 जुलाई को ओपन हो रहा है. इसमें निवेशकों को 16 जुलाई तक निवेश करने के लिए समय दिया जाएगा. शेयर्स की कीमत 540 रुपए से 570 रुपए के बीच होने वाली है, कम से कम निवेशकों को 26 शेयरों के एक लॉट में निवेश करना होगा. 17 जुलाई को अलॉटमेंट होगा और 21 जुलाई को शेयरों की लिस्टिंग देखने को मिल सकती है.
निवेशकों को शानदार रिटर्न
Monika Alcobev IPO के बारे में बातचीत की जाए तो इस कंपनी का आईपीओ 16 जुलाई को ओपन हो रहा है और 18 जुलाई तक निवेश को को समय मिलने वाला है. अलॉटमेंट 21 जुलाई को की जाएगी, कंपनी इस कंपनी के शेयर्स के जरिए 153 करोड़ से ज्यादा रुपए इकट्ठा करने वाली है. Smartworks Coworking Spaces IPO इस कंपनी का आईपीओ निवेशकों के लिए 10 जुलाई को ओपन हुआ था.
इसमें निवेश करने के लिए निवेशको को 14 जुलाई तक का समय दिया गया है. अगर आप भी ऐसे किसी कंपनी की तलाश में है, जिसमें निवेश करके आप शानदार रिटर्न हासिल कर सके. तो आप इसमें निवेश कर सकते हैं कंपनी की तरफ से 15 जुलाई को फाइनल अलॉटमेंट किया जाएगा.
