गुरुग्राम का यह इलाका बना इन्वेस्टर्स का फेवरेट, प्रॉपर्टी के दाम हुए दोगुने से ज्यादा; जानें वजह

गुरुग्राम | हरियाणा का गुरुग्राम जिला अब प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है. मध्यम और प्रीमियम होम बायर्स के बीच बढ़ती लोकप्रियता के साथ साउथ ऑफ गुरुग्राम (सोहना) एक तेजी से उभरते रियल एस्टेट हब के रूप में पहचान बना चुका है. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बड़ी कंपनियों के ऑफिसेज ने यहां भविष्य की संभावनाओं को मजबूती दी है. यह इलाका अब पहले से काफी ज्यादा सुगम और आकर्षक हो चुका है.

Gurugram City Town

प्रॉपर्टी रेट्स में आई 151% की उछाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के चलते पिछले 5 वर्षों में सोहना रोड पर प्रॉपर्टी की कीमतों में 151% की बढ़ोतरी देखी गई है. वर्तमान में यहां 15,600 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से जमीन बेची जा रही है. इसका मुख्य कारण है बेहतर कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और निवेशकों की बढ़ती रुचि. सिगनेचर ग्लोबल, सेंट्रल पार्क ग्रुप और आशियाना सहित कई बड़े डेवलपर्स यहां नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी में हैं. अनुमान है कि करीब 16,000 नए हाउसिंग यूनिट्स यहां लॉन्च किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

सोहना मास्टर प्लान 2031 से मिलेगी नई दिशा

सोहना मास्टर प्लान 2031 के तहत, पूर्वी फेयरवेल रोड के पास 255 हेक्टेयर जमीन की पहचान की गई है. यह क्षेत्र भविष्य में निवेशकों के लिए एक बड़ा केंद्र बन सकता है. वहीं, हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने केएमपी एक्सप्रेसवे के पास इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप विकसित करने के लिए 607 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया है. इससे यहां के विकास को नई रफ्तार मिलना तय है.

सिगनेचर ग्लोबल इंडिया लिमिटेड के फाउंडर और अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि सोहना का रियल एस्टेट मार्केट बीते सालों में काफी आगे बढ़ा है. बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है. भविष्य में यहां रोजगार और हाउसिंग दोनों के क्षेत्र में मांग में और भी तेज़ी देखने को मिल सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts