हरियाणा में नए राज्यपाल की नियुक्ति, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया असीम घोष के नाम का ऐलान

चंडीगढ़ | राष्ट्रपति भवन ने देश के 3 प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है. प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वे बंडारू दत्तात्रेय की जगह लेंगे. ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

2486813 haryana governor

राष्ट्रपति ने की नामों की घोषणा

प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का 19वां राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनके नाम की घोषणा की. असीम कुमार घोष पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं. वह पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं.

नया उपराज्यपाल नियुक्त

असीम कुमार घोष ने साल 2013 में हावड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी की टिकट पर उपचुनाव लड़ा था. तृणमूल कांग्रेस की सांसद अंबिका बनर्जी के निधन के बाद खाली हुई इस लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था लेकिन असीम घोष को यहां हार का मुंह देखना पड़ा था. वहीं, पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.