9 साल बाद हरियाणा में नए जिलों पर फिर से मंथन शुरू, हांसी और गोहाना के जिला बनने की बंधी उम्मीदें

चंडीगढ़ | हरियाणा में काफी लंबे समय से नए जिलों को बनाए जाने की चर्चाएं चल रही हैं. अब 9 साल बाद एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर गहमा- गहमी शुरू हो गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि कैबिनेट सब कमेटी का कार्यकाल सरकार द्वारा 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है. कमेटी के अध्यक्ष किशनलाल पंवार द्वारा इस महीने फिर से बैठक बुलाई गई है. अभी यह तय नहीं हो पाया है कि बैठक किस दिन होगी, लेकिन संभावना है कि अगले सप्ताह बैठक का आयोजन किया जा सकता है.

City Shahar Town

हांसी और गोहाना बन सकते हैं नए जिले

कमेटी के पास नए जिलों को बनाने की मांग आई है, जिनमें से हांसी और गोहाना तय मानकों को पूरा कर पाए हैं. इसलिए यह माना जा रहा है कि भविष्य में सरकार इन दोनों को जिला बना सकती है.

गठित कमेटी का कार्यकाल पूरा हो चुका था, जिसके बाद इसे 3 जून तक के लिए विस्तार दिया गया था. प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव के लिए जो कमेटी बैठक कर चुकी है, उसका कार्यकाल भी समाप्त हो गया था. अब सरकार ने इस कमेटी को फिर से 31 दिसंबर तक के लिए एक्सटेंशन दिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

5 जिलों की मांग

बताया जा रहा है कि कैबिनेट सब कमेटी के पास 5 नए जिलों की मांग प्राप्त हुई है, जिनमें हिसार से अलग हांसी, सिरसा से अलग डबवाली, करनाल से अलग असंध, जींद से अलग सफीदों और सोनीपत से अलग गोहाना शामिल हैं. गुरुग्राम के मानेसर को भी नया जिला बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन इस विषय में कैबिनेट सब कमेटी के पास कोई लिखित प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है.

बताते चलें कि 9 साल पहले 16 नवंबर 2016 को भिवानी से अलग होकर चरखी- दादरी को प्रदेश का 22वां जिला बनाया गया था. तब से लेकर अब तक प्रदेश में कोई भी नया जिला नहीं बना है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts