हरियाणा में बेरोजगार युवाओं को नायब तोहफा, कांट्रेक्टर सक्षम युवा योजना शुरु; जानिए फायदे

चंडीगढ़ | हरियाणा में ITI, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग करने वाले युवा अब सरकारी विकास कार्यों के ठेके ले सकेंगे. दरअसल, इसको लेकर हरियाणा सरकार ने हरियाणा कांट्रेक्टर सक्षम युवा योजना शुरू की है. इसका मुख्य लक्ष्य बेरोजगार शिक्षित युवाओं को ट्रेनिंग देकर वर्क्स कांट्रैक्टर के रूप में सक्षम बनाना है. निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन युवाओं को एचईडब्ल्यूपी पर लिस्टेड किया जाएगा.

Job Student School College

CM नायब सैनी ने वीरवार को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल की समीक्षा बैठक में कहा कि यह योजना इंजीनियरिंग योग्यता प्राप्त युवाओं को अपने क्षेत्र में करियर के नए अवसर देगी. इस योजना से उनके पेशेवर विकास को बढ़ावा मिलेगा और बिज़नस  के नए रास्ते खुलेंगे.

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने इच्छुक इंजीनियरिंग युवाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए stt.itiharyana.gov.in पोर्टल लांच किया है. एक बार अपेक्षित दस्तावेज आनलाइन जमा किए जाने के बाद ठेकेदारों को आगे की प्रक्रिया के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की जरुरत नहीं होगी. इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को आनलाइन माध्यम से ठेकेदारों को समय पर पेमेंट देने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

बिलों के भुगतान के लिए 4 बैंक अधिकृत

बैठक में सीएम  को बताया गया कि 1 अप्रैल से एचईडब्ल्यूपी पर किसी भी आफलाइन आवंटन की अनुमति नहीं दी गई है. टेंडर के आवंटन में देरी को रोकने और समय पर कार्रवाई करने के लिए प्रत्येक सोमवार को आनबोर्ड विभागों के ईआईसी को एसएमएस भेजने का प्रावधान किया गया है. वित्त विभाग ने ठेकेदारों के बिलों के भुगतान की सुविधा के लिएएचईडब्ल्यूपी पोर्टल के साथ एकीकरण के लिए 4 बैंकों को अधिकृत किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.