VI के इस प्लान ने उड़ाई दूसरी कंपनियों की नींद, महज 1749 रुपये में मिलेगी 180 दिनों की वैलिडिटी

गैजेट डेस्क | अगर आप भी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन- आइडिया (VI) के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको कंपनी की तरफ से पेश किए गए कुछ शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. अगर आप भी लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश कर रहे थे, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है.

Vi

कंपनी के पोर्टफोलियो में आपको ढेर सारे लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान मिल जाएंगे, जिसमें आपको न केवल एक साल तक की वैलिडिटी बल्कि बढ़िया डाटा भी मिलने वाला है. हम आपको ऐसे ही कुछ शानदार प्लान के बारे में अपडेट देने वाले हैं.

VI ने दिया बड़ा तोहफा

इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर कंपनी के 180 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान का आता है. यह एक लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान है. अगर आप एक बार रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आपको 6 महीने तक रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी डाटा भी ऑफर किया जा रहा है. 45 दिन के लिए 30 जीबी एक्स्ट्रा डाटा का लाभ भी मिलेगा, कंपनी की तरफ से पेश किया गया यह रिचार्ज प्लान ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है. इस रिचार्ज प्लान की कीमत भी महज 1749 रुपए है, अगर आप मंथली हिसाब से देखे तो काफी कम खर्च आने वाला है.

यह भी पढ़े -  Jio ने पेश किया नया सस्ता वॉइस कॉल प्लान, अन्य कंपनियों की उड़ गई नींद

लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला धांसू प्लान

इस लिस्ट में अगला नंबर 3799 रुपये वाले प्लान का आता है. यह प्लान 1 साल की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है यानी कि अगर आप एक बार इसे रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आपको कई महीनो तक रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा का लाभ मिलने वाला है. साथ ही, 90 दिनों के लिए 50 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिलेगा.

अगर आप 5G एरिया में रहते हैं, तो आपको अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ भी मिलने वाला है. अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा भी इस प्लान में कई सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं. अगर आप भी VI के ग्राहक है और लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में है, तो आप इनमें से किसी भी प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं. इनमें मिलने वाले बेनिफिट एकदम बेहतरीन है. खास बात यह है कि इन प्लान्स में कंपनी की तरफ से बिंज ऑल नाइट और वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.