गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले में GMDA द्वारा 200 मीटर लंबा स्लिप रोड सेक्टर 75- 75A की मेन रोड से सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) की तरफ बनाए जाने का फैसला लिया गया है. इससे हजारों वाहन चालकों को सीधा फायदा मिलेगा. वर्तमान में जो यात्री द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ जाते हैं, उन्हें ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह यह रोड बनकर तैयार हो जाएगा.

रोज निकलती हैं हजारों गाड़ियां
मिली जानकारी के अनुसार, हर रोज हजारों गाड़ियां खेड़की दौला टोल प्लाजा से बचने के लिए सेक्टर 76- 77 और सेक्टर 75- 75A की मेन रोड से SPR होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली- जयपुर हाईवे की तरफ निकलती हैं. मेन रोड से SPR को कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए स्लिप रोड का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी लंबाई 30 मीटर है.
बन रहा 200 मीटर लंबा रास्ता
जो ड्राइवर सेक्टर 75- 75A की मेन रोड से द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ जाते हैं, उन्हें ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ता है. मानसून के दौरान यह स्लिप रोड धंस गई थी. उस समय GMDA अधिकारियों ने देखा कि सेक्टर 75- 75A की मेन रोड पर वाहनों की आवाजाही बहुत अधिक है. द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली- जयपुर हाईवे की तरफ जाने वाले वाहन चालकों की संख्या भी काफी ज्यादा है. GMDA ने इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क पर 200 मीटर पहले नई स्लिप रोड बनाने की योजना तैयार की है.
करीब 200 मीटर लंबी स्लिप रोड को बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. इसके बन जाने के बाद यहां से आने- जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी- अरुण धनखड़, GMDA मुख्य अभियंता