हरियाणा CET बस यात्रा को लेकर नियम, महिला संग परिवार का एक सदस्य भी कर सकेगा फ्री ट्रेवल

झज्जर | हरियाणा राज्य में 26 और 27 जुलाई को होने वाली कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट यानि CET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नायब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी.

Haryana Roadways Bus 1

इस बारे में जानकारी देते हुए DC विक्रम सिंह के बताया कि यह सुविधा आने-जाने के लिए रहेगी. परीक्षा के दौरान राज्य के 24 मुख्य डिपो और 13 सब डिपो से संचालित लगभग 9200 रोडवेज बसों को इस काम में लगाया जाएगा. वहीं, जिन अभ्यर्थियों को 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर परीक्षा केंद्र मिले हैं, उनके लिए इंटरचेंज प्वाइंट की भी व्यवस्था रहेगी जिससे उन्हें यात्रा में किसी प्रकार की दिक्कत न हो.

इन्हें मिलेगी विशेष सुविधा

टेस्ट के दौरान महिलाओं और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं रहेंगी. महिला अभ्यर्थी एक पारिवारिक सदस्य के साथ फ्री यात्रा कर सकेगी. जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को घर से परीक्षा केंद्र तक की यात्रा के लिए विशेष फ्री वाहन सेवा दी जाएगी. दूरदराज से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पहले और एक दिन बाद भी यह सेवा उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

सिरसा जिले में बनाए गए 64 एग्जाम सेंटर

जिले में लगभग 285 प्राइवेट बसें, 175 रोडवेज बसें और 90 सहकारी समिति की बसों की व्यवस्था की गई है. पर अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार बसों की और आवश्यकता पड़ सकती है. ऐसे में बसों को बाहर से हायर किये जाने की संभावना है. सीईटी के लिए सिरसा जिले में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए टीमों को गठित किया गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.