ज्योतिष | शनि देव को दंडाधिकारी, न्यायाधीश और कर्मफल दाता के नाम से जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. मौजूदा समय में शनि मीन राशि में विराजमान है और वह समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं. अक्टूबर के महीने में शनि देव मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं, इस राशि पर शनि देव का आधिपत्य है. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि शनि के अपनी चाल में बदलाव करने की वजह से किन-किन राशि के जातकों को आकस्मिक लाभ होने वाला है.
अक्टूबर महीने में इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव
कुंभ राशि: शनि का मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. शनि देव आपकी राशि के स्वामी है और वह दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं. ऐसे में आपको रुका हुआ धन मिल सकता है, लंबे समय से आपके जो भी कार्य रुके हुए थे वह बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. लेखन कला या किसी बड़े काम में आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
मिथुन राशि: शनि देव का सीधी चाल चलन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. शनि देव आपकी राशि के कर्म भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं, ऐसे में आपको शनि की इस चाल से विशेष लाभ मिलने वाला है. काम कारोबार में तरक्की होगी, नौकरी और धन की स्थिति भी पहले की तुलना में काफी अच्छी होगी. अचानक धन लाभ हो सकता है, इस समय आपको अपने पिता का भरपूर सहयोग मिलने वाला है.
कर्क राशि: इस राशि के भाग्य स्थान पर शनि मार्गी होने जा रहे हैं, ऐसे में आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस समय आप देश-विदेश की यात्राओं पर भी जा सकते हैं, जिसका आपको आगे भविष्य में लाभ मिलेगा. अगर आपने कोई पुराना निवेश किया हुआ है, तो अब आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आप जल्द ही किसी मांगलिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
