28 जुलाई को कन्या राशि में गोचर करेंगे मंगल; मेष, वृश्चिक और इन राशि के जातकों पर होगी धन की बरसात

ज्योतिष | जब भी मंगल ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 28 जुलाई सोमवार को रात 8:11 मिनट पर मंगल ग्रह कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 13 सितंबर तक वह इसी राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल ग्रह को ऊर्जा, उत्साह, साहस, क्रोध, आदि का कारक ग्रह माना जाता है. 28 जुलाई को कन्या राशि में मंगल के प्रवेश की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

Rashifal 1

जिन राशि के जातकों पर मंगल में मेहरबान होते हैं, उन्हें कई कार्यों में सफलता काफी आसानी से मिल जाती है. व्यक्ति का ध्यान छोटे- छोटे कारणों, स्वास्थ्य और कार्य कुशलता की नीतियों पर आ जाता है. इस गोचर की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

बरसेगी मंगल की कृपा

मेष राशि: मंगल ग्रह के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, यह समय आपको शत्रुओं- कर्ज और बीमारियों पर विजय दिलाने में काफी मदद साबित करेगा. प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिलेगी, आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

कर्क राशि: मंगल कर्क राशि के तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों के साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इसी बीच आप यात्राओं पर भी जा सकते हैं, कार्यों में तेजी आएगी. लेखन और संचार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए 28 जुलाई से अच्छा समय शुरू हो जाएगा. अब आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हुई दिखाई दे रही है, आय के भी नए स्रोत बनेंगे. आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा.

धनु राशि: मंगल का गोचर इस राशि के दसवें भाव में होने जा रहा है. ऐसे में इन्हें करियर के लिहाज से विशेष लाभ मिलेगा, कार्य स्थल पर वरिष्ठ नागरिकों का सहयोग मिलेगा. 28 जुलाई से 13 सितंबर के बीच आपको अहंकार से बचना है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.