28 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार, इस प्रकार करें भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न

ज्योतिष | 11 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हुई थी. सावन के महीने का तीसरा सोमवार 28 जुलाई को है. भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए सावन का महीना बेहद ही खास माना जाता है, अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन के सोमवार का व्रत रख सकते हैं. कहा जाता है कि इस व्रत को करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Sawan

भक्तों के लिए जरूरी खबर

कई शिव भगत ऐसे भी होते हैं, जो सावन के पूरे महीने ही व्रत रखते हैं. अगर आप सावन के महीने में मंदिर नहीं जा पा रहे हैं, तो आपको अपने घर में ही भगवान भोलेनाथ को दूध और जल अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से भी भगवान भोलेनाथ आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं. भले ही आप सावन का व्रत नहीं रख पा रहे हो, परंतु अगर आप अच्छे कर्म कर रहे हैं तो फिर सब ठीक हो जाएगा.

आसानी से करें प्रसन्न

अगर आपको अपने आसपास कहीं भी नकारात्मकता का एहसास हो, तो आपको उससे दूर रहना चाहिए. शाम के समय आपको अवश्य अपने घर में घी का दीपक जलाना चाहिए. आप व्रत के अलावा भी अन्य कई तरीकों से भगवान भोलेनाथ को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं. अगर किसी कारणवश आप व्रत नहीं रख पा रहे हैं, तो आप दूसरे लोगों की सेव करके या फिर किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके भी भगवान भोलेनाथ को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं. 9 अगस्त रक्षाबंधन के साथ सावन के महीने की समाप्ति होगी.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.