दिल्ली एयरफोर्स में निकली कुक व अन्य पदों पर भर्ती, यहाँ से डाउनलोड करे फॉर्म

दिल्ली । भारतीय वायुसेना ने दिल्ली में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी में लगने का एक बहुत बड़ा अवसर प्रदान किया है. बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. भारतीय वायुसेना ने कुक , सुपरीटेंडेंट,स्टेनो, मैस स्टाफ और हाउसकीपिंग स्टाफ के लिए अधिसूचना जारी की है. पुरुष और महिला वर्ग दोनों ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने का तरीका ऑफलाइन तय किया गया है.और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े. सभी पदों का वर्णन आगे किया गया है.

air force job

कुल पद – 9

सुप्रीटेंडेंट स्टोर

इन पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवार स्नातक होने चाहिए.

वेतनमान

इन पदों पर चयन किए गए उम्मीदवारों को 25500-81100 / रूपये वेतनमान दिया जाएगा.

हाउसकीपिंग स्टाफ

इन पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवार दसवीं पास होने चाहिए. तथा उनके लिए 18000-56900/ रूपये वेतनमान तय किया गया है.

मैस स्टॉफ

इन पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवार दसवीं पास होने चाहिए.

वेतनमान

इन पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के लिए वेतनमान 18000-56900/ रूपये तय किया गया है.

स्टेनोग्राफर ग्रेड-||

इन पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवार 12वीं पास होने चाहिए तथा स्टेनोग्राफी में 80 शब्द प्रति मिनट की उनकी गति होनी चाहिए.

वेतनमान

इन पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों का वेतनमान 25500-81100 तय किया गया है.

कुक साधारण ग्रेड

इन पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवार दसवीं पास होने चाहिए तथा कैटरिंग का डिप्लोमा का प्रमाण पत्र तथा 1 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए.

वेतनमान

इन पदों पर चयन किये गए अभ्यर्थियों को 19900-63200/ रुपए का वेतनमान दिया जाएगा.

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. तथा आयु की गणना अंतिम तिथि के अनुसार ही की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार कुछ छूट भी दी जाएगी.

आवेदन पत्र

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र अपने शहर के फार्म विक्रेता से प्राप्त करें या फिर अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें.

आवेदन शुल्क

उपरोक्त पदों के लिए कोई भी शुल्क दे नहीं है अर्थात यह निशुल्क भर्ती होगी.

आवेदन भेजने का पता

भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र 16 जून 2021 तक या उससे पहले Air officer commanding, HQ WAC(U) AirForce, Subroto park, New Delhi 110010 के पते पर सभी आवश्यक दस्तावेजों कि स्वयं सत्यापित प्रतिलिपिओ के साथ डाक के माध्यम से भेज दे.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

आवेदन के साथ भेजे जाने वाले दस्तावेज

  • मूल प्रमाण पत्रों को आवेदन के साथ नहीं भेजना चाहिए तथा निम्नलिखित प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि को आवेदन के साथ भेज दे
  • शैक्षिक व व्यावसायिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि हेतु प्रमाण पत्र
    यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • एक स्वयं का डाक पता लिखा ₹10 की टिकट लगा लिफाफा
  • यदि उम्मीदवार को कोई अनुभव है तो अनुभव प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • दिव्यांग/ ईडब्ल्यूएस /भूतपूर्व सैनिक होने पर संबंधित प्रमाण की प्रतिलिपि
  • दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो

अन्य सामान्य निर्देश

  • आवेदन वाले लिफाफे पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ और कैटेगरी अवश्य लिखें.
  • आवेदन के सभी कॉलम स्पष्ट व अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में भरे जाएं.
  • आवेदन में किसी भी प्रकार की कटिंग या ओवर राइटिंग न करें.
  • यदि उम्मीदवार एक से अधिक पदों के आवेदन के लिए इच्छुक है तो अलग-अलग पदों के लिए अलग आवेदन का प्रयोग करें.
  • आवेदन के सभी कोलम उचित प्रकार से भरे जाएं तथा जो कॉलम उम्मीदवार से संबंधित नहीं है उसमें लागू नहीं N. A भरा जाना चाहिये.
  • स्टेनोग्राफर के लिए सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस सुपरिटेंडेंट व कुक के लिए सामान्य, मेस स्टाफ तथा हाउसकीपिंग स्टाफ के लिए सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग के लिए ही आवेदन करें. सामान्य वर्ग के पद के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार वे सामान्य वर्ग में आवेदन कर सकते हैं.
  • आवेदन में यूनिट के नाम में Western air command unit लिखें.
  • ऊपर दी गई जानकारी आवेदक के लिए सूचनार्थ है. किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए प्रकाशक या विक्रेता जिम्मेवार नहीं होगा. किसी भी विवाद के लिए न्याय क्षेत्र केवल रेवाड़ी न्यायालय होगा.

आवश्यक सूचना

जिन भी उम्मीदवारों ने पहले आवेदन कर दिया है उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.