हरियाणा के इन स्कूलों में कल की छुट्टी घोषित, फटाफट चेक करें नोटिस

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 30- 31 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) का आयोजन करवाया जायेगा. इस परीक्षा के सफल आयोजन व नकल रहित संचालन को लेकर शिक्षा बोर्ड द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बोर्ड द्वारा जारी किए गए सभी दिशा- निर्देशों का पालन करें और परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास करें.

Holiday 1

यह रहेगा शेड्यूल

परीक्षा में प्रदेश भर में 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी 673 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे. Level- 3 (PGT) की परीक्षा 30 जुलाई (बुधवार) को शाम 3 से 5.30 बजे तक संचालित होगी. Level- 2 (TGT) की परीक्षा 31 जुलाई (वीरवार) को सुबह 10 से 12.30 बजे तक संचालित होगी. इसी दिन यानि 31 जुलाई (वीरवार) को शाम 3 से 5.30 बजे तक Level- 1 (पी.आर.टी.) की परीक्षा संचालित होगी.

स्कूलों में रहगी छुट्टी

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के आयोजन को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा दिनांक 30.07.2025 (सांयकालीन सत्र) व 31.07.2025 (प्रातःकालीन व सांयकालीन सत्र) को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा- 2024 का संचालन करवाया जाना है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज, 800 करोड़ से मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

अतः विभाग द्वारा राज्य के विद्यालयों (सूची संलग्न) जिनमें दिनांक 30.07.2025 को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का केंद्र बनाया गया है दिनांक 30.07.2025 को अवकाश घोषित किया गया है. आपसे आग्रह किया जाता है कि उक्त परीक्षा की संवेदनशीलता व सफल संचालन के दृष्टिगत सम्बन्धित विद्यालयों में उपरोक्तानुसार अनुपालना सुनिश्चित करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.