हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर मुहर, महिलाओं के लिए 2100 रुपए पर आई खुशखबरी

चंडीगढ़ | हरियाणा सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें 21 एजेंडे रखे गए थे और उनमें से 17 एजेंडों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगी है. इस बैठक में फैसला लिया गया है कि 22 अगस्त से हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाया जाएगा. सत्र का शेड्यूल क्या रहेगा, इसके बारे में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में फैसला लिया जाएगा.

CM Nayab Saini Meeting

कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले

  • हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत लगे कर्मचारियों के लिए मानक संचालन प्रकिया (SOP) पर मंत्रिमंडल की मुहर लगी है.
  • 60 साल से ज्यादा उम्र के पूर्व विधायकों को चिकित्सा सुविधाओं के लिए 10 हजार रुपए मासिक भत्ता दिया जाएगा.
  • मंत्रिमंडल की बैठक में एग्रो मॉल एलॉटीज को राहत दी गई है. इसके लिए विवाद समाधान- 2 योजना की शुरुआत की गई है. अगर किसी को निर्धारित समय पर एलॉटमेंट नहीं मिलती है तो उन्हें 7% की दर से ब्याज दिया जाएगा.
  • जिन मामलों में नो ड्यूज सर्टिफिकेट या कन्वेंस डीड हो चुकी है और सिस्टम में बकाया राशि दिख रही है, वहां केवल मूल राशि ही वसूली जाएगी, ब्याज और पेनल्टी माफ किया जाएगा.

लाडो लक्ष्मी योजना का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना को धरातल पर अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है. जल्द ही, इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा.

पेंशनर्स को नई सुविधा

61 से 70 साल तक के पेंशनर्स को 5 हजार रुपए मासिक भत्ता मिलेगा. साथ ही, 70 साल से ऊपर के पेंशनर्स को 10 हजार रुपए मासिक भत्ता दिया जायेगा. बिल्डरों को सीवरेज,पानी, बिजली लाइन, गैस पाइपलाइन जैसी सुविधाओं के लिए राजस्व रास्तों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है. यह नीति 6 करम (10 मीटर) चौड़ाई वाले राजस्व रास्तों पर लागू होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

संविदात्मक कर्मचारियों के लिए सुरक्षा

संविदात्मक कर्मचारी सेवा सुनिश्चितता अधिनियम, 2024 के तहत कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा देने के लिए नियम मंजूर किए गए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.