मात्र ढाई घंटे में पहुंचेंगे गुरुग्राम से जयपुर, यहां पर शुरू हुआ नया फोरलेन हाइवे

गुरुग्राम | लंबी दूरी के फासलों को कम करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार देशभर में हाइवे और एक्सप्रेसवे का जाल बिछा रही है. इसी कड़ी में गुरुग्राम और दिल्ली से राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अब इस रूट पर सफर करना न केवल आसान हो जाएगा, बल्कि यात्रा के समय में भी बचत होगी. दिल्ली सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र से इस सड़क मार्ग की बदौलत जयपुर की दूरी मात्र ढाई से 3 घंटे में पूरा हो सकेगी.

Four Lane Highway

45 मिनट की होगी बचत

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े बांदीकुई- जयपुर हाइवे को वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया है. यानि अब एक्सप्रेसवे से जयपुर जाते समय आपको दौसा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप बांदीकुई से इस हाइवे के जरिए सीधे जयपुर पहुंच सकेंगे. 66 किलोमीटर लंबा यह फोरलेन लिंक रोड बांदीकुई से जयपुर के बाहरी इलाके बगराना तक पहुंचाता है. इससे गुरुग्राम से जयपुर जाते समय यात्रा के समय में 45 मिनट तक बचत होगी.

2- 9 जुलाई तक ट्रायल के बाद 10 जुलाई से इस हाइवे को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है. इसके सभी एंट्री- एग्जिट प्वाइंट्स पर टोल टैक्स की वसूली शुरू हो चुकी है. खास बात है कि यह पूरा सेक्शन एक्सेस कंट्रोल्ड है. यानि इस पर लोकल ट्रैफिक की एंट्री नहीं होगी और सफर निर्बाध रहेगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

इन गांवों के पास बने हैं एंट्री- एग्जिट पॉइंट्स

इस हाइवे पर गांव बडोली, खुरिकला, सुंदरपुरा, मुकुंदपुरा और गांव बगराना के पास इंट्री-एग्जिट पॉइंट बनाए गए हैं. इन जगहों से चढ़ने या उतरने पर टोल की कटौती होती है. कोई वाहन सीधे एक्सप्रेसवे पर चढ़कर जयपुर तक जाता है, तो उसी हिसाब से टोल कटेगा. हाइवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, क्रैश बैरियर और संकेतक जैसे सेफ्टी फीचर्स से लैस किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.