हरियाणा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का होगा आगाज, 8 अगस्त से शुरू होगी मुहिम

चंडीगढ़ | भारतीय जनता पार्टी द्वारा हरियाणा में हर घर तिरंगा फहराने के साथ- साथ मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. लोगों को और जिम्मेदार बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसी कड़ी में फरीदाबाद में प्रदेश स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली तथा पार्टी के सभी पदाधिकारी शामिल रहेंगे.

TIRNGA

8 अगस्त से शुरू होगी मुहिम

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा एक आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें पार्टी नेताओं को संगठन के लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई है. 8 अगस्त से इस मुहिम की शुरुआत की जाएगी और फरीदाबाद में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में इसका समापन किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

इस अभियान के पहले चरण के तहत, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बलिदानियों के प्रतिमा स्थलों की साफ- सफाई सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही, जिस जिले में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा, वहां के बलिदानियों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा. देश के विभाजन की विभीषिका को झेलने वाले बुजुर्गों को भी इस कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा.

हर घर में तिरंगा लगाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ता बूथ से लेकर मंडल स्तर तक ड्यूटी निभाएंगे. समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. कृष्ण मिड्ढा द्वारा पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts