वोडाफोन- आइडिया के इस प्लान ने उड़ाई Jio की नींद, हर मामले में बेहतर प्लान

गैजेट डेस्क | रिलायंस Jio हमेशा से ही अपने यूजर्स के लिए कई सारे शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च करती रहती है. आमतौर पर जियो कंपनी दूसरी कंपनियों के बेनिफिट के मामले में काफी बेहतर है, परंतु कुछ मामलों में दूसरी कंपनियां जियो को कड़ी टक्कर देती हुई भी नजर आ रही है. वोडाफोन- आइडिया का 1749 रुपए वाला प्लान भी इनमें से एक है.

Vodafone Idea

इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स एकदम बेहतरीन है, वैलिडिटी के मामले में भी यह प्लान जियो के 1799 रूपये वाले प्लान से काफी आगे है. आज हम आपको इन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

VI का Jio को टक्कर

वोडाफोन- आइडिया का 1749 रूपये वाला प्लान जियो के 1799  रूपये वाले प्लान से कीमत के मामले में 50 रूपये सस्ता है. डाटा के बारे में बातचीत की जाए, तो वोडाफोन आइडिया की तरफ से अपनी यूजर्स को 3GB एक्स्ट्रा डाटा भी प्रोवाइड करवाया जा रहा है. जियो का यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को हर दिन 3GB डाटा ऑफर किया जाता है.

इसी के साथ कंपनी की तरफ से इस प्लान में नेटफ्लिक्स बेसिक का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है. साथ ही, जियो हॉटस्टार और जियो टीवी ऑफर करता है. इस प्लान में कंपनी जियो AI क्लाउड पर 50 जीबी स्टोरेज भी ऑफर कर रही है.

मिल रहे इतने सारे बेनिफिट्स

अगर वोडाफोन आइडिया के 1749 रूपये वाले प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिनों की है यानी कि जियो की बजाय इस प्लान में ज्यादा वैलिडिटी ऑफर की जाती है. कंपनी की तरफ से हर दिन 1.5 जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है. इस प्लान में आपको बिना किसी एडिशनल चार्ज के 45 दिनों के लिए 30 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी ऑफर किया जा रहा है, यानी कि वोडाफोन आइडिया का 1749 रुपए वाला प्लान कई माईनो में जियो के 1799 रूपये वाले प्लान से काफी आगे भी है और इसमें मिलने वाले फीचर्स भी एकदम बेहतरीन है.

वोडाफोन- आइडिया के प्लान में रात 12:00 से सुबह 6:00 तक अनलिमिटेड डाटा भी ऑफर किया जाता है, साथ ही वीकेंड पर डाटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.