हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला; अब हरिद्वार, वृंदावन और नैनीताल के लिए AC बसें होंगी संचालित

चंडीगढ़ | हरियाणा में परिवहन विभाग ने एक अहम फैसला लेते हुए रोहतक से हरिद्वार, वृंदावन और नैनीताल के लिए एसी बसों की सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है. इस प्रस्ताव को विभाग ने मुख्यालय को भेज दिया है. मुख्यालय से परमिशन मिलते ही इन तीनों धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवाएं तय समय पर शुरू कर दी जाएंगी.

Haryana Roadways AC Bus

रोहतक डिपो को मिलीं 10 नई AC बसें

परिवहन विभाग ने रोहतक डिपो को 10 नई एसी बसें उपलब्ध करा दी हैं. इन बसों को धार्मिक रूटों पर संचालित किया जाएगा. रोडवेज विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) द्वारा इन बसों की पासिंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. यात्रियों को इन रूटों पर अब अधिक आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर मानसून सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

किराया होगा डेढ़ गुना अधिक

रोडवेज के मुख्य निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि इन एसी बसों का किराया सामान्य बसों की तुलना में लगभग डेढ़ गुना अधिक होगा. रोहतक से हरिद्वार जाने के लिए सामान्य बस में 365 रुपए, वृंदावन के लिए 250 रुपए और नैनीताल के लिए 500 रुपए किराया लगता है. वहीं, एसी बसों में यह किराया लगभग डेढ़ गुना अधिक होगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts