हरियाणा के इन इलाकों में आज ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, 5 से 8 अगस्त तक झमाझम बारिश के आसार

हिसार | हरियाणा में मौसम की आंख मिचौली जारी है. बादलों और बूंदाबांदी के तालमेल के बीच मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को राहत की सांस मिली है. वातावरण में अभी भी नमी के चलते कुछ परेशानी जरूर महसूस हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग द्वारा आज भी प्रदेश के कई जिलों में बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

weather barish

आज ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज 5 अगस्त को यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, वहीं पंचकूला, अंबाला, जींद, रोहतक, चरखी दादरी और रेवाड़ी में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

कल 6 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, कैथल और जींद में 0 से 25% बारिश, कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25 से 50% और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75% बारिश के आसार जताए गए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 7 IAS; 1 IFS और 10 HCS अधिकारियों के तबादले

7 और 8 अगस्त को भी बरसात के आसार

कल 7 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत में मौसम साफ रहने के आसार हैं. लेकिन कुरुक्षेत्र, करनाल, दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 0 से 25% तथा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 25 से 50% बरसात की संभावना जताई गई है.

8 अगस्त को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts