पुराने व नए गुरुग्राम के बीच आसान व सुरक्षित होगा सफर, 25 करोड़ से बदलेगी इस सड़क की तस्वीर

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर से वाहन चालकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. यहां गुरुग्राम के पुराने और नए हिस्से को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क जेल चौक से बसई गांव तक की बहुत जल्द तस्वीर बदलने जा रही है. गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने साढ़े 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Road

25 करोड़ रुपए होंगे खर्च

इस सड़क मार्ग के निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे. यह सड़क मार्ग झज्जर, फर्रुखनगर, बसई गांव, सेक्टर- 9, 9A, 10 और 10A को जोड़ती है. इस सड़क मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन आवाजाही करते हैं. वर्तमान में इस सड़क मार्ग पर ड्रेनेज सिस्टम ठप्प होने के चलते सीवर ओवरफ्लो और बार- बार सड़क धंसने से उत्पन्न हुए गढ्ढों के चलते सफर करना दुश्वार हो चुका है.

सालों से ट्रैफिक दबाव झेल रही यह सड़क जेल चौक से बसई गांव तक जगह- जगह से टूट चुकी है. स्थानीय लोग लंबे समय से इस सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग उठाते आ रहे हैं. लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के साथ- साथ ड्रेनेज सिस्टम, फुटपाथ और स्ट्रीट लाइट्स जैसी सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जाना चाहिए. बरसात के मौसम में जलभराव के चलते सड़क झील के रूप में तब्दील हो चुकी है. जलभराव के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग रही है और लोगों को भीषण ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम की यूनिटेक हार्मनी को मिला फाइनल कम्पलीशन सर्टिफिकेट, 400 परिवारों को राहत

लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

GMDA के एक अधिकारी ने बताया कि इस सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण के साथ- साथ एक नई ड्रेनेज लाइन बिछाई जाएगी, ताकि पानी की निकासी सुनिश्चित हो सके और सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो. इस सड़क मार्ग के निर्माण से ट्रैफिक संचालन बेहतर होगा और लोगों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर हजारों लोगों का सफर आसान और सुरक्षित बनेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.