निरीक्षण के लिए सैनिक स्कूल खारा- खेड़ी पहुंची रक्षा मंत्रालय की टीम, कैडेट्स को दिए सफलता के मूल मंत्र

फतेहाबाद | सैनिक स्कूल सोसाइटी रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सैनिक स्कूल कुंजपुरा के प्रधानाचार्य कैप्टन (आईएन) गुरबीर सिंह ने अधिकारियों की एक टीम के साथ सैनिक स्कूल खारा खेड़ी का निरीक्षण किया. स्कूल निदेशिका डॉ० ज्योत्सना और स्कूल प्रशासक विक्रमादित्य द्वारा स्कूल पहुंचने पर उनका हार्दिक स्वागत किया गया.

Faridabad Sainik School

स्कूल कमांडेंट कर्नल (डॉ.) डीवी नेहरा द्वारा स्कूल की गतिविधियों के बारे में उन्हें पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई. इसके बाद, अधिकारियों की टीम ने स्कूल के विभिन्न हिस्सों जैसे शैक्षणिक ब्लॉक, प्रयोगशालाओं, प्रशिक्षण क्षेत्रों, छात्रावासों और कैडेट्स मेस आदि का निरीक्षण किया.

कैडेट्स को दिए सफलता के मूल मंत्र

कैप्टन गुरबीर सिंह ने Google Meet के माध्यम से कैडेट्स के माता-पिता के साथ ऑनलाइन बातचीत की और उनसे स्कूल के बारे में प्रतिक्रिया प्राप्त की. बाद में उन्होंने शिक्षकों और कैडेट्स के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की. उन्होंने स्कूल के सभी दस्तावेजों का निरीक्षण किया.

उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्हें NDA में शामिल होने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि वे भाग्यशाली है जो उन्हें भारत के सर्वश्रेष्ठ नए सैनिक स्कूलों में से एक सैनिक स्कूल खारा- खेड़ी में प्रवेश प्राप्त करने का मौका मिला है. उन्हें अपने सर्वांगीण विकास के लिए इस अवसर का भरपूर उपयोग करना चाहिए.

कर्नल नेहरा की तारीफों के बांधे पुल

उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स नेशनल गेम्स ऑफ ग्रुप A में सैनिक स्कूल खारा- खेड़ी के कैडेट्स द्वारा दिखाए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैडेट्स की प्रशंसा की. इस चैंपियनशिप में सैनिक स्कूल खारा- खेड़ी एक बड़े अंतर से ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी जीतने में सफल रहा था. सैनिक स्कूल खारा- खेड़ी की इस रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा उत्कृष्ट प्रदर्शन कमांडेंट कर्नल नेहरा के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय सेना के भूतपूर्व प्रशिक्षकों और एन आई एस योग्यता प्राप्त कोचों की एक टीम के माध्यम से ही संभव हुआ है.

कर्नल नेहरा कैडेट्स को सैनिक स्कूल के प्रकार की शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने में अनुभवी हैं, क्योंकि वे स्वयं सैनिक स्कूल, कुंजपुरा के पूर्व छात्र हैं. स्कूल चेयरमैन डॉ. युद्धवीर सिंह ने स्कूल के सफलतापूर्ण निरीक्षण के लिए सभी अध्यापकों, प्रशिक्षकों व कैडेट्स को बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.