फरीदाबाद रोडवेज डिपो को 10 नई एसी बसों का तोहफा, इन रूटों पर संचालन की योजना

फरीदाबाद | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. रोडवेज के बेड़े में एसी बसों को शामिल किया जा रहा है, ताकि चिलचिलाती गर्मी के बीच यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें. इसी कड़ी में फरीदाबाद डिपो को 10 नई एसी बसों का तोहफा मिला है.

Haryana Roadways AC Bus

इन रूटों पर संचालन की योजना

फरीदाबाद रोडवेज डिपो में बसों की संख्या की बात करें तो वर्तमान में यह 160 थी, लेकिन अब 10 नई एसी बसें शामिल होने पर यह आंकड़ा बढ़कर 170 हो गया है. यहां से दिल्ली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, देहरादून, वैजनाथ, गुरुग्राम, जयपुर, चंडीगढ़, शिमला और अमृतसर के लिए बसें संचालित हो रही है. अब तक ज्यादातर रूटों पर सामान्य बसें ही संचालित हो रही थी, लेकिन अब AC बसों के आने पर कई रूटों पर यात्रियों की सुविधा में इजाफा होगा.

यहां से सहारनपुर और मेरठ के लिए बसें संचालित करने की मांग उठाई जा रही है. औद्योगिक नगरी होने के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग यहां कामकाज करते हैं. इन लोगों को राष्ट्रीय पर्व और त्यौहारों के मौके पर घर जाना होता है, लेकिन सीधी बस सेवा की सुविधा न होने के चलते परेशानी झेलनी पड़ती है.

हमने इन AC बसों को रूट पर उतारने से पहले जरूरी हिदायतों को पूरा करने के लिए डिपो के अंदर खड़ा किया हुआ है. आने वाले सप्ताह में सभी जरूरी हिदायत पूरी कर ली जाएंगी और इन बसों को रूटों पर उतार दिया जाएगा. लोगों को अच्छी सुविधा देने के लिए एसी बसें संचालित की जाएगी- शिखा, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.