जींद में शादी के 19 साल बाद बेटी के जन्म पर गांव में त्यौहार जैसा माहौल, सभी खापों को मिला न्यौता

जींद | हरियाणा के जींद में कालीरामन खाप के उप प्रधान सुरेंद्र के घर शादी के 19 साल बाद बेटी का जन्म हुआ. इस खुशी में गांव के साथ- साथ प्रदेश की सभी खापों को निमंत्रण दिया गया. सुरेंद्र ने बताया कि 19 साल बाद घर में बेटी हुई है, जिसके चलते यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. उन्होंने कहा कि बेटे से भी ज्यादा बेटी के जन्म पर उन्हें खुशी है. बेटी का नाम भूमि रखा गया है.

Jind Beti Born

सभी खापों को मिला न्यौता

सुरेंद्र ने जानकारी दी कि थुपा तपा के 21 गांवों को न्यौता दिया गया है. इसके अलावा, बाकी सभी खापों को भी निमंत्रण भेजा गया है. उन्होंने कहा कि घर में बेटी के जन्म पर इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज में अच्छा संदेश जाएगा. हर किसी को बेटी के जन्म पर भी बेटे की तरह कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए. यह बेटी हमारे लिए भाग्यशाली है, जिस पर पूरा भाईचारा इकट्ठा हुआ.

समाज में जाएगा अच्छा संदेश

इस मौके पर ग्रामीण भी गदगद नजर आए. उन्होंने कहा कि सुरेंद्र ने बेटी के जन्म पर जो कार्यक्रम आयोजित किया है, उससे समाज में बेहद अच्छा संदेश जाएगा. उन्होंने बताया कि आज तक आस- पास के गांवों में इस तरह का आयोजन नहीं देखा गया. अगर लोग बेटियों को भी बेटों की तरह तवज्जो दें, तो बरसों पुरानी रूढ़िवादी सोच को खत्म किया जा सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts