चंडीगढ़ में आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगी स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी सौगात, वेतन में होगी इतने प्रतिशत वृद्धि

चंडीगढ़ | हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में अलग- अलग सरकारी विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. जानकारी देते हुए बताया गया कि 20 हजार आउटसोर्स कर्मचारियो जल्द ही बड़ा तोहफा दिया जा सकता है. प्रशासन की तरफ से नए डीसी रेट लागू करने की भी तैयारी पूरी की जा चुकी है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

Money Rupay Salary

आउटसोर्स कर्मचारी के लिए बड़ी खबर

डीसी निशांत यादव की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नए डीसी रेट की दरें निर्धारित करने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. हर साल वैसे तो अप्रैल महीने से ही डीसी रेट में बदलाव कर दिया जाता है, परंतु अबकी बार ऐसा नहीं किया गया था. जल्द ही, आउटसोर्स कर्मचारी को बड़ा तोहफा मिलने वाला है. कर्मचारियों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से भी प्रशासन को 15% तक की वृद्धि करने से संबंधित ज्ञापन सोपा गया है.

इन कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा

सरकारी विभागों के साथ- साथ निजी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी इन नए डीसी रेट के नियमों का लाभ मिलने वाला है. इसमें चंडीगढ़ के सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉरपोरेशन, चंडीगढ़ प्रशासन की ऑटोनॉमस इकाइयों में कार्य कच्चे कर्मचारियों को भी सीधा- सीधा लाभ मिलने वाला है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह नया रेट सिर्फ 8 घंटे की सेवाओं के लिए ही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

प्रशासन की तरफ से अलग- अलग कैटेगरी में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी. इसमें बेलदार जिम अटेंडेंट, घर पर काम करने वाले पार्किंग कर्मचारी, सेवादार, सफाई कर्मचारी, गेटकीपर हेल्पर, क्लीनर, चौकीदार आदि अन्य शामिल है.

पिछली बार हुई थी इतनी वृद्धि

जब नए डीसी रेट लागू किए गए थे तब इनका वेतन 18,461 रुपए से बढ़कर 20 हजार रूपये कर दिया गया था. इसके अलावा, क्लर्क का वेतन 22,428 और सिक्योरिटी गार्ड का वेतन 24,180 रुपए से बढ़ाते हुए 26,114 कर दिया गया था. अब देखना होगा कि वेतन में कितनी वृद्धि की जाती है.

शहर की पूर्व सांसद किरण खेर की तरफ से भी एक अप्रैल 2025 से नए डीसी रेट लागू करने को लेकर अनुरोध किया गया था. इस संबंध में उन्होंने राजीव वर्मा को पत्र भी लिखा था. 1 अप्रैल को तो नहीं, अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अवश्य ही आउटसोर्स कर्मचारी के वेतन में वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.