हरियाणा में हाईवे पर सफर करने वालों को बड़ी सौगात, कल से लागू होगा पास सिस्टम

चंडीगढ़ | अगर आप भी अक्सर हरियाणा के हाईवे पर सफर करते रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. केंद्र सरकार की तरफ से हरियाणा के सभी टोल प्लाजा में 3000 रूपये के सालाना पास की बुकिंग शुरू कर दी गई है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फायदा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से चलाए जा रहे टोल प्लाजा पर ही मिलने वाला है.

Six Lane Highway

कल से लागू हो जाएगी पास की सुविधा

आप 3000 रूपये का भुगतान करके एक साल के लिए फ्री टोल की सुविधाओं का लाभ ले सकते है. अगर ट्रिप पुरी ने हुई तो यह पास खुद- ब- खुद समाप्त हो जाएगा. हिसार में NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन मंगला की तरफ से भी इस प्रोजेक्ट को लेकर पुष्टि की गई. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त की मध्य रात्रि से यह योजना पूरे देश में लागू होने जा रही है. इसके लिए हरियाणा में NHAI के चलाए जा रहे 35 टोल प्लाजा पर अनाउंसमेंट को भी शुरू कर दिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

इस प्रकार कर पाएंगे सफर

अगर आप भी अक्सर हाईवे पर सफर करते रहते हैं, तो आप भी इस नई अनाउंसमेंट का लाभ ले सकते हैं. यह फास्टैग वार्षिक पास होने वाला है. अगर आप इसे एक बार एक्टिवेट करवा लेते हैं तो आप राष्ट्रीय राजमार्ग और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर एक साल या फिर 200 ट्रिप तक बिना किसी शुल्क के आसानी से सफर का मजा ले सकते हैं.

यह 15 अगस्त यानी कि कल से देश में लागू होने जा रहा है. अगर आप मौजूद फास्टैग के पात्र नहीं है, तो आप इस पास को एक्टिवेट नहीं कर पा पाएंगे. क्योंकि सरकार की तरफ फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.