आज धूमधाम से मनाया जा रहा जन्माष्टमी का पावन पर्व, 190 साल बाद ग्रहों का अद्भुत संयोग; इन 3 राशियों की लगी लॉटरी

ज्योतिष | आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. अबकी बार जन्माष्टमी पर कई दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं. ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग एवं अद्भुत योग तकरीबन 190 सालों के बाद बन रहा है. जन्माष्टमी का पावन पर्व 3 राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Rashifal 1

190 सालों बाद बने ग्रहों के दुर्लभ संयोग

करीब 190 सालों के बाद सूर्य, गुरु, चंद्र देव और मंगल जन्माष्टमी 2025 पर एक जैसी स्थिति में विराजमान है. जन्माष्टमी पर सूर्य भी अपनी स्वयं की राशि सिंह में, चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में, मंगल कन्या राशि में और गुरु मिथुन राशि में विराजमान है. इसी के साथ गजलक्ष्मी योग, बुधादित्य योग, देसी योग, राजराजेश्वर योग और अमृत सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है. इससे पहले ऐसा 1835 में हुआ था. अब तकरीबन 190 सालों के बाद ग्रहों की ऐसी ही स्थिति बन रही है.

आज से शुरू हुआ का अच्छा समय

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित हो रहा है, तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे. आकस्मिक धन लाभ के के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही, आप प्रॉपर्टी में भी निवेश कर सकते हैं. जॉब कर रहे लोगों को नए टास्क मिलेंगे. छोटी- मोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे, आपकी लव लाइफ भी काफी अच्छी बनी रहेगी.

यह भी पढ़े -  Munch Chocolate वाले भगवान, भारत के इस मंदिर में चढ़ती है चॉकलेट; वजह बेहद खास

धनु राशि: जन्माष्टमी पर बन रहे अद्भुत संयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छे साबित होते हुए दिखाई दे रहे है. व्यापार करने वाले जातकों को जल्द ही कोई अच्छी डील मिल सकती है, आपको अपने दोस्तों का भी सहयोग मिलने वाला है. आपका स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर होगा. घर परिवार में सुख शांति का माहौल भी बना रहेगा.

सिंह राशि: जन्माष्टमी पर ग्रहों के अद्भुत संयोग की वजह से इस राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. धन वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, अब जीवन में जितनी भी मुश्किलें थी वह धीरे- धीरे समाप्त हो जाएगी. करियर में भी आपको लाभ मिलने वाला है, जंक फूड से आपको बचकर रहना है. स्वास्थ्य पर फोकस करें, आपको इस दौरान किसी प्रकार की यात्रा करने से बचना है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.