हरियाणा के इस जिले को सड़कों की जर्जर हालत से छुटकारा, 50 लाख की लागत से होगा सड़को का निर्माण

सिरसा | हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले के लोगों को अब जल्द ही सड़कों की जर्जर हालत से राहत मिलने वाली है. खबरें सामने आ रही है कि नगर परिषद की तरफ से सड़क निर्माण के लिए अब एक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. सड़क निर्माण के लिए बिटूमेन मास्टिक लेयर तकनीक का इस्तेमाल करने का बड़ा फैसला लिया गया है.

Road Sadak

हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई बड़े शहरों में इस तकनीक का इस्तेमाल सड़कों के निर्माण के लिए पहले ही किया जा चुका है. इससे न केवल सड़के मजबूत रहती है, बल्कि लंबे समय तक उनमें गड्ढे वगैरा भी नहीं होते. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

जानकारी देते हुए बताया गया कि पहले चरण में घंटाघर से नोहरिया गेट तक सड़क निर्माण करने का फैसला लिया गया है. इस मार्ग पर सड़क पर काफी गड्ढे है, जिस वजह से यहां पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. नगर परिषद की तरफ से पहले भी यहां पर पेचवर्क करवाया गया था. उसके बाद भी, लोगों को राहत नहीं मिली. अधिकारियों की तरफ से दावा किया जा रहा है कि बिटूमेन मास्टिक से बनने वाली सड़क का फायदा यह होगा कि 10 साल तक भी उस सड़क की मरम्मत करवाने की आवश्यकता नहीं होगी.

50 लाख रुपए किए जाएंगे खर्च

इस सड़क निर्माण पर तकरीबन नगर परिषद की तरफ से 50 लाख रुपए तक खर्च किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है. सड़क बनने से तीन वार्ड के लगभग 10000 से ज्यादा लोगों को लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. अगर आप भी सिरसा जिले में रहते हैं और अक्सर इस रूट पर सफर करते रहते हैं, तो अब आपको सफर के दौरान परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. जल्द ही, टूटी हुई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. अधिकारियों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे और फिर कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा. चाहे बारिश हो, गर्मी हो या ठंड हो इस तकनीक से बनाई गई सड़क पर इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.