नई दिल्ली, GST Reform | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से जब से 15 अगस्त पर जीएसटी रिफॉर्म से जुड़ा हुआ एलान किया गया है, तभी से इससे जुड़ी हुई कई खबरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. खबरें सामने आ रही है कि दीपावली या उसके बाद जीएसटी में बड़े रिफॉर्म देखने को मिल सकते हैं. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि जीएसटी में रिफॉर्म का प्रभाव किन- किन सेक्टर के लोगो पर पड़ने वाला है.
दिखेगा बदलाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लाल किले से ऐलान किया गया था कि जीएसटी में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. इसका फायदा देश के लगभग सभी लोगों को मिलने वाला है. जरूरत के सामान सस्ते हो जाएंगे. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिलेगा, क्या इन्हें जीएसटी के दायरे में शामिल किया जाएगा या नहीं. आज हम आपको इस बारे में भी अपडेट देने वाले हैं.
स्लैब का प्रस्ताव
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी पेट्रोलियम प्रोडक्ट को जीएसटी के बारे में लाने में काफी समय लगने वाला है. जीएसटी 2.0 के लागू होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इसका कोई ज्यादा प्रभाव नहीं दिखाई देगा. वित्त मंत्रालय की तरफ से स्पेशल रेट के साथ- साथ जीएसटी स्लैब का प्रस्ताव भी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर को भेजा गया है. सिगरेट, तंबाकू, शराब को 40% के जीएसटी स्लैब में डाला जा सकता है, इस प्रकार की खबरें भी सामने आ रही है.
रेवेन्यू का बड़ा जरिया
चाहे पेट्रोलियम प्रोडक्ट हो या फिर शराब, तंबाकू, आदि सरकार के रेवेन्यू का एक बड़ा जरिया यह सभी प्रोडक्ट माने जाते हैं. ऐसे में सरकार को इन पर कोई भी फैसला लेने से पहले काफी सोच विचार करना पड़ता है. जीएसटी काउंसलिंग की मीटिंग आने वाले महीने में देखने को मिल सकती है. देखना होगा कि मिनिस्टर इस फैसले पर लागू होते हैं या नहीं.
