ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. अभी शुक्र और गुरु ग्रह मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं. 18 अगस्त यानी कि आज चंद्रमा ने भी मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है, जिस वजह से कलात्मक और गजकेसरी राजयोग का निर्माण भी होने जा रहा है. इस दौरान में 3 राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है, आकस्मिक धन लाभ से लेकर देश- विदेश की यात्राओं के भी योग बन रहे हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
आज से शुरू हुआ अच्छा समय
कन्या राशि: गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. आपके भाग्य में वृद्धि होगी, इस समय आपको परिवार और मित्रों का सहयोग मिलने वाला है. जल्द ही किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. ऑफिस के खर्चे पर लंबी दूरी की यात्रा करने का आपको मौका मिलने वाला है, इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा में भी आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों को काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिलती हुई दिखाई दे रही है. गजकेसरी राजयोग आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. व्यापारियों को भी लाभ मिलने वाला है, विदेशी व्यापार से जुड़े हुए जातकों को फायदा होगा. नौकरी में आपको जल्द ही प्रमोशन मिल सकता है. धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. जल्द ही, आपको नई परियोजनाओं में भी सफलता हासिल होने वाली है.
मिथुन राशि: गजकेसरी राजयोग का बनना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. चंद्रमा इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं. यह राजयोग लग्न स्थान पर बनने जा रहा है, ऐसे में इन्हें विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
