हिसार- यमुनानगर में बदला गया 1- 1 गांव का नाम, जानें अब क्या होगी नई पहचान

हिसार | हरियाणा की बीजेपी सरकार में गांवों के आपत्तिजनक नाम बदलने का सिलसिला जारी है. पिछले महीने महेंद्रगढ़ और झज्जर जिले के दो गांवों के नाम बदलने वाली प्रदेश सरकार ने अब यमुनानगर और हिसार के दो और गांवों को नई पहचान दी है. यमुनानगर में अलीपुरा का नाम बदलकर आर्यपुरम कर दिया गया है. इसके साथ ही, हिंदू बाहुल्य इस गांव के लोगों को अब मुस्लिम आधारित नाम से छुटकारा मिल गया है.

Gaon Village

हिसार में बदला गया गांव का नाम

हिसार जिले के गांव ढाणी गारण का नाम बदलकर हंस नगर कर दिया गया है. वित्तायुक्त राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग से अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने दोनों गांवों के नए नामकरण को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं. इससे पहले इसी साल जुलाई महीने में महेंद्रगढ़ जिले के गांव अकबरपुर नांगल का नाम बदलकर नांगल हरनाथ और झज्जर जिले के गांव इस्लामगढ़ का नाम बदलकर छुछकवास रखा गया था.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

प्रधानमंत्री को लिखा गया था पत्र

गांवों के विचित्र नाम बदलने का सिलसिला वर्ष 2015 में शुरू हुआ था जब फतेहाबाद की 12 वर्षीय छात्रा हरप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें कहीं पर भी अपने गांव का नाम ‘गंदा’ बताने में शर्म आती है. इसके बाद, प्रधानमंत्री के निर्देश पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने गांवों के नाम बदलने की प्रक्रिया की शुरुआत की थी. पिछले 10 सालों में 13 जिलों में कुल 26 गांवों के नाम में बदलाव हुआ है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.