29 अगस्त को बुध बदलेंगे अपनी चाल, बढ़ेगी इन राशियों की परेशानियां

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका सभी 12 राशि के जातकों पर प्रभाव दिखाई देता है. बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. वह 20 से 25 दिनों में राशि परिवर्तन करने के लिए ही जाने जाते हैं. सूर्य के सबसे निकट ग्रह बुध ग्रह है. सामान्यतः ग्रहो के अस्त होने से उनके कारक तत्वों पर भी नकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है. बुध ग्रह के अस्त होने को अन्य ग्रहों की तुलना में ज्यादा हानिकारक नहीं माना जाता, परंतु फिर भी इसका प्रभाव सभी राशि के जातक को पर दिखाई देता है.

Rashifal 1

29 अगस्त को बदलेंगे चाल

बुध ग्रह 29 अगस्त को अस्त होने जा रहे हैं. 1 महीने से ज्यादा समय तक वह इसी चाल में रहने वाले हैं. उसके बाद, 2 अक्टूबर 2025 को शाम 5:25 पर बुध ग्रह उदित होंगे. दिलचस्प बात यह है कि अस्त होने की अवधि के दौरान बुध ग्रह केवल कर्क राशि में ही नहीं, बल्कि सिंह और फिर अपने स्वयं की राशि कन्या तक भी भ्रमण करने वाले हैं.

ऐसे में बुध ग्रह की इस चाल में बदलाव का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा. इस दौरान कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती है, आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देंगे.

बढ़ जाएगी इनकी परेशानियां

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का अस्त होना थोड़ी मानसिक बेचैनी और आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव पैदा कर सकता है. वही, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातको को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्य क्षेत्र में अचानक लिए गए फैसले आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं. ऐसे में आपको काफी सोच-समझकर ही फैसला लेना होगा.

वृषभ राशि: बुध ग्रह की अवधि की वजह से इस राशि के जातकों की आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है. धन हानि के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में आपको काफी सोच समझकर ही खर्च करना चाहिए. संतान से जुड़ी हुई चिंताएं भी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है. रिश्तो में संवाद की कमी की वजह से गलतफहमियां बढती हुई दिखाई दे रही है. आने वाले कुछ दिन आपको थोड़ा सोच- समझकर ही फैसला लेना है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.