24 अगस्त को डबवाली में यूथ मैराथन, ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जारी हुआ नया रूट मैप

सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में 24 अगस्त को युथ मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. इसमें बड़ी संख्या में युवा भाग लेंगे. यातायात पुलिस द्वारा इस युथ मैराथन को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है. साथ ही, कुछ रूट्स में बदलाव किए गए हैं.

Marathon

रूट में हुए बदलाव

मिली जानकारी के अनुसार सुबह 4:00 से 10:00 बजे तक चौटाला रोड गांव शेरगढ़ से नजदीक बस स्टैंड, कालोनी रोड बिश्नोई धर्मशाला से कबीर चौक और कबीर चौक से अंडर ब्रिज कबीर बस्ती तथा गुरु नानक धर्मकांटा कबीर चौक से रेलवे फाटक PNB बैंक रखा जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इस गांव में पंचायत चुनाव की आहट, सरपंच को मिली ग्रुप D में नौकरी

अस्थाई मार्गों का करें प्रयोग

इस मैराथन कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने और लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए अस्थाई मार्गों का रूट मैप जारी किया गया है. यहां से गुजरने वाले वाहन चालक इन नए रूटों को ध्यान में रखकर अपनी गंतव्य तक पहुंच सकते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts