ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सितंबर महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इस महीने सूर्य और चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है, जिस वजह से यह महीना और भी खास हो जाता है. साल का पहला सूर्य ग्रहण 2 मार्च 2025 को लगा था.
अब सितंबर महीने में इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, यह ग्रहण काफी लंबा होने वाला है. ग्रहण की वजह से शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा और इस दौरान आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.
सितंबर महीने में लगेगा सूर्य ग्रहण
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 रविवार को लगने जा रहा है. यह खंडग्रास सूर्य ग्रहण कहलाएगा. इस सूर्य ग्रहण के लगने के समय के बारे में बातचीत की जाए, तो यह रात 10:59 मिनट से शुरू होकर आधी रात करीब 3:30 तक चलेगा. इस ग्रहण का मध्य रात 1:11 मिनट होगा, इस प्रकार इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट की होने वाली है.
क्या भारत में भी दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इस वजह से इसका सूतक काल भी यहां पर मान्य नहीं होगा. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिका आदि स्थानों पर लगने वाला है. ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है, ऐसे में मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाते हैं. इस दौरान आपको भगवान के नाम का जप करना चाहिए.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
